Betul _स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल विजेता और रेड रोज शोभापुर बनी उपविजेता
चिचोली नगर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता
Betul
*नगर के तपश्री खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ. शनिवार रात्रि को स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल और रेड रोज शोभापुर की टीम के बीच खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल ने 11 रनों से विजय हासिल की. और इस स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार जीता. नगर के युवा समाजसेवी स्वर्गीय जीवन पानकर की स्मृति मे आजाद क्रिकेट क्लब चिचोली के तत्वावधान और यारियां क्लब और सम्राट क्लब के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 34 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए*
Madhya Pradesh _ महिला के पानी पर चलने का सच आया सामने – देखें वीडियो
*आयोजन समिति के सेम आर्य एवं मिकींश आर्य ने बताया कि चिचोली नगर मे पहली बार राज्य स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.22 मार्च से लगातार आयोजित किए जा रहे अलग-अलग मैचों में प्रदेश की 34 टीमों ने भाग लिया. इस दौरान दर्शकों को प्रदेश के कई बेहतरीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन देखने का भी अवसर मिला.*
*शनिवार रात्रि को स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल और रेड रोज शोभापुर की टीमों के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया . पहले बल्लेबाजी करते हुए स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल ने 119 रन बनाकर विपक्षी टीम को जीत के लिए 120 रन बनाने का लक्ष्य दिया. लेकिन रेड रोज बैतूल की टीम निर्धारित 10 ओवर्स में 108 रन पर ही सिमट गई. इस प्रकार स्प्रेडिंग इस्माइल बैतूल को इस प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल हुआ.*
*जानकारी के मुताबिक फाइनल मैच मे रेड रोज की ओर से खेल रहे नागपुर के बेहतरीन खिलाड़ी मनीष यादव को 21 गेंदों में 63 रन की धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल की ओर से भाग ले रहे इंदौर के सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप बाजवा को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया . चिचोली के खिलाड़ी भानु ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इंदौर के खिलाड़ी इरफान पटेल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, चिचोली के संजय यादव को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक और चिचोली के ही मिकींश आर्य को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का खिताब दिया गया.*
*पुरस्कार वितरण समारोह में घोड़ाडोंगरी के विधायक ब्रह्मा भलावी, नगर परिषद चिचोली की अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह कुशवाहा , संतोष मालवीय , विजय आर्य,बटनू पटेल, पार्षद वाली बालवीर , पार्षद अनीता पटेल , नेहा रुपेश आर्य, रोहित आर्य, संजय आवलेकर, राहुल पटेउ आदि मौजूद रहे . इन सभी अतिथियों ने रात्रि 12:30 बजे तक रोमांचक मैच का लुत्फ उठाया.*
*विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा ₹71000 एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को ₹35000 एवं ट्रॉफी भेंट की गई . फाइनल मैच को देखने के लिए नगर के तपश्री स्टेडियम मे पहली बार क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब दिखाई दिया. लोगों ने इस रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया.*
*समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से नगर के सभी खेल प्रेमियों, इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी नागरिकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया.*







