कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर आयुष

 

चिचोली – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी की अनुसंशा एवं कांग्रेस सोशल मिडिया के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी की सहमति से जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिचोली ब्लॉक का सोशल मीडिया विभाग व आई.टी सेल का अध्यक्ष आयुष पंडोले को नियुक्त किया है।

आयुष पंडोले के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य ,अनिल भुसारी ,राहुल पटेल ,मोहित आर्य ,सुमित पंडोले ,शानू कुमरे ,विकास मेहरा ,श्याम पंडोले समेत अन्य लोगो ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
आयुष पंडोले ने घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी ,ब्लॉक अध्यक्ष विजय आर्य एवं अतुल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.