महिलाओं ने आयोजित की भव्य कावड़ यात्रा

*श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे किया अभिषेक

जितेन्द्र निगम – चिचोली

 

 

*नगर में श्रावण के पवित्र मास में भगवान भोलेनाथ की विभिन्न तरीकों से आराधना का क्रम लगातार चल रहा है . शिवालयों में अभिषेक, सुंदरकांड के पाठ ,अखंड रामायण के पाठ , पुरुषों की कावड़ यात्रा के बाद बुधवार को नगर में महिलाओं के एक विशाल समूह ने कावड़ यात्रा निकाली.इस कावड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के बाजार चौक स्थित शीतला माता मंदिर से हुआ. पीले परिधान मे बड़ी संख्या मे शामिल महिलाओं की यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर श्री

पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची . यहां पर महिलाओं ने भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया . यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया .विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी. नगर मे पहली बार हुए इस तरह के आयोजन में बड़े उत्साह के साथ बड़ी संख्या में

महिलाओं ने भाग लिया . विशेष रूप से इस यात्रा में नगर परिषद की अध्यक्ष वर्षा मालवीय , उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद सुलोचना मालवीय एवं कई महिला पार्षद भी शामिल हुई.*

Get real time updates directly on you device, subscribe now.