*एम पी सी ए इंदौर द्वारा सीज़न 2026-27 के लिए बालिका वर्ग अंदर-15 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों को चयन करने के लिए एमपीसीए दिनांक 27 एवं 28 मार्च 2026 को ओपन ट्रायल आयोजित*

*एम पी सी ए इंदौर द्वारा सीज़न 2026-27 के लिए बालिका वर्ग अंदर-15 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों को चयन करने के लिए एमपीसीए दिनांक 27 एवं 28 मार्च 2026 को ओपन ट्रायल आयोजित करेगा। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ नर्मदापुरम के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि* *बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की पात्रता: 01 सितंबर 2011 को या उसके बाद और 31 अगस्त 2014* *तक जन्म

ली हुई लड़कियां इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं।*सभी खिलाड़ियों को अपने अपने अभिभावकों के साथ दिनांक 27 मार्च को सुबह 9.00 बजे रिपोर्ट करना है।*नर्मदापुरम नगर से बाहर स्थानों से आने वाले खिलाड़ियों को थोड़ी देरी से आने पर भी चयन प्रक्रिया में समायोजित किया जाएगा। नर्मदापुरम जिला, हरदा जिला एवं बैतूल जिला के खिलाड़ी ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं*। *पहले दिन की चयन प्रक्रिया के बाद*शॉर्टलिस्ट किए गए बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को आवश्यकता पड़ने पर ही दूसरे दिन रिपोर्ट करना होगा। किसी भी खिलाड़ी को कोई टीए,डीए या आवास व्यवस्था नहीं दिया जाएगा।*

*ट्रायल में भाग लेते समय, खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र की 1 फोटोकॉपी साथ लानी होगी।इस चयन प्रक्रिया में एम पी सी ए इंदौर से महिला चयन समिति की रेवती जोशी एवं लीना पाखदे चयन करेंगी। चयनित खिलाड़ियों को आगामी मध्य प्रदेश की टीम की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।*

Comments are closed.