रोमांचक मुकाबलों और गरिमामयी समापन समारोह के साथ संपन्न हुई खो-खो लीग प्रतियोगिता, विनय टाइटंस ने जीता खिताब
आमला। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित खो-खो लीग प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह, रोमांच और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए आईएएस कमिश्नर पुरुषोत्तम छग, रेलवे सचिव ,सुषमा महिला जन कल्याण समिति की अध्यक्षा आराधना मालवीय, मध्य प्रदेश एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन के सचिव संजय यादव, सह-सचिव सुशोभना यादव , नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, सोनम गदरे तथा पूर्व रेलवे सचिव सतीश मीना जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फौजी वॉरियर्स और वाल्मीकि पैंथर्स की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच शुरू से अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में वाल्मीकि पैंथर्स ने मात्र 1 अंक के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विनय टाइटंस एवं एसएमजेके फाइटर्स के बीच शानदार संघर्ष देखने को मिला। रणनीतिक खेल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए विनय टाइटंस ने 6 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इसके पश्चात प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला वाल्मीकि पैंथर्स एवं विनय टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में विनय टाइटंस ने 6 अंकों के अंतर से विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वाल्मीकि पैंथर्स उपविजेता रही।
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन के प्रसार पर बल दिया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं उनके ऑनर्स का भी विशेष सम्मान किया गया—
* VALMIKI PANTHERS – ऑनर: राम मेहर सिंह
* VINAY TITANS – ऑनर: सुनील सोनी
* SMJK FIGHTERS – ऑनर: आराधना मालवीय
* NOMIT FIGHTERS – ऑनर: रोहित हरोड़े
* MORESHWAR NINJAS – ऑनर: नितिन गदरे , सोनम गड़रे
* FAUJI WARRIORS – ऑन
रूप सिंह खेड़ी
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुषमा महिला जन कल्याण समिति की अध्यक्षा आराधना मालवीय , अमेचूरे खो खो एसोसिएशन मध्यप्रदेश,खो खो वॉरियर आमला नगर पालिका अध्यक्ष आमला की विशेष भूमिका रही। खेलों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम को जीवंत एवं आकर्षक बनाने में अपनी प्रभावशाली कॉमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाने वाले झा सर का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी ऑफिशियल्स – चंद्रशेखर स्वामी, दीपक जाट, शुभम कच्छी, आफरीन शेख, नैन्सी जैन, पूजा बर्मन, काशिश विश्वकर्मा, आशीष माकोड़े, हरी झरबड़े एवं आशीष पाटवारी – का भी सम्मानपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आयोजन समिति ने निर्णायक मंडल, सुरक्षा कर्मियों, स्वयंसेवकों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं का भी विशेष आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचती है और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, टीम ऑनर्स, खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स, मीडिया प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
प्रतियोगिता परिणाम:
🏆 विजेता – विनय टाइटंस
🥈 उपविजेता – वाल्मीकि पैंथर्स