शाहपुर । ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिखली रैय्यत के बैरियर नाका के पास शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में विशाल रैली निकाल कर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल अथितियो ने फीता काटकर एवं पुजन अर्चन कर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया. इस अवसर पर विशेष अतिथि विधायक ब्रह्मा भलावी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उइके, पूर्व विधायक जिला पंचायत सदस्य मंगलसिंह धुर्वे ,
पाढर मंडल अध्यक्ष राजेश परते ने बारी-बारी से गोंडी भाषा में संबोधित कर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। गंगा सज्जन सिंह उइके अपने उद्घोष में कहा की बिरसा मुंडा के जीवन से संघर्ष एवं देश प्रेम की भावना की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें वेशभूषा में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी। वही डंढार नृत्य भी किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्रह्म भलावी , महिला
आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सजन से उइके, पूर्व विधायक जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, पाढर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश परते, गणतंत्र पार्टी की जिलाध्यक्ष हेमंत सरयाम , गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष कल्लूसिंह कुमरे, गोंडवाना छात्रसंघ जिलाध्यक्ष अविनाश धुर्वे, जनपद सदस्य सरोज लालमन उइके, सरपंच रीना परसराम सरेआम, उप सरपंच
कमला मंद्राम सरयाम, गिरधारी धुर्वे ओझा सरयाम फागु, रामकिशोर सरिया किशोरी हुई के चेतू सलाम राजेश कमरे सियाराम सरिया अजीत उनके आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।







