आवरिया, मंडई, दुमका, चिखली में डोर टू डोर किया जनसंपर्क

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र 132 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने सोमवार 6 नवंबर को भौरा, बीजादेही मंडल के ग्राम बोदरी, सेहरा, केसिया, कान्हेगांव, घिसीबागला, तारा, आवरिया, मंडई, दुमका, चिखली में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। भाजपा मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सोमवार जनसंपर्क के दौरान लाडली बहनों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। सभी ने भरोसा दिलाया है कि वह सिर्फ भाजपा को ही अपना मत देंगे। भाजपा ने उनके लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है। आज लाडली बहना योजना से महिला सशक्त हुई है वहीं वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को सुधारा है।
विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं रहेंगी। भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता पूरे मन से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह भाजपा को भारी मतों से विजयश्री दिलवाएंगे। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

— आज इन ग्रामों में जनसंपर्क करेंगी भाजपा प्रत्याशी–
भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके आज 7 नवंबर मंगलवार को भौरा, बीजादेही मंडल के ग्राम धार, निशाना, झालई, मालनी, सेमरपुरा, नयापुरा, मानसिंगपुरा, बोड़ीपानी, सालीमेट, चिरमाटेकरी, बानाबेहड़ा, चिखल्दा, कोयलबुड्डी, कछार, जोड़यामऊ में जनसंपर्क करेंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.