शीतलझिरि डेम के स्थान पर बैराज बनाया जाएगा जिससे किसानों को पानी भी मिले और उनकी जमीन डूब से बच सके।

गोवर्धन गुप्ता

शाहपुर। भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को दो अलग-अलग सभाये आयोजित की गई। बुधवार को ग्राम वीजादेही में सुवह 11:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित किया वहीं दोपहर 12:00 बजे शाहपुर के हाई स्कूल ग्राउंड पर सतपाल महाराज की आम सभा आयोजित की गई। विजादेही में सीएम शिवराज ने घोषणा की किसान की जमीन डूब में नहीं आने दी जाएगी। शीतलझिरि डेम के स्थान पर बैराज बनाया जाएगा जिससे किसानों को पानी भी मिले और उनकी जमीन डूब से बच सके। ज्ञात हो कि पिछले दिनों किसानों द्वारा शीतल झिरी डेम बनाए जाने का विरोध किया जा रहा था। विजादेही के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव डूब में आ रहे थे। अब डैम के स्थान पर बैराज बनाकर किसानों को पानी दिया जाएगा। जिससे किसी भी किसान की जमीन अब डूब में नहीं आ सकेगी। इसके अलावा बीजादेही में सीएम राइस स्कूल बनाने की घोषणा भी की है।उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में 10 सीएम राइस स्कूल खोले जाएंगे। जिसके तहत अब ग्राम वीजा दही में भी सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा इसके अलावा उन्होंने वीजादेही से लगे गांव की जो सडके छूट गई है। उन्हें भी चुनाव के बाद पूरा करने की घोषणा की है। 11:00 बजे होने के बाद बड़ी संख्या में लोग शिवराज सिंह को सुनने के लिए उपस्थित थे।

इस दौरान स्वागत भाषण में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास करेंगे एवं स्वर्गीय सज्जन सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का धन्यवाद किया सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शाहपुर। नगर के हाई स्कूल ग्राउंड पर संत श्री सतपाल जी महाराज का आगमन हुआ उनका हेलीकॉप्टर भौरा में नियत समय पर उतरा इसके बाद कार से दोपहर 12:30 बजे शाहपुर हाई स्कूल ग्राउंड पर पहुंचे। हजारों की संख्या में उनके अनुयाई उपस्थित थे। दोनों हाथ उठाकर उनका अभिवादन उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री सतपाल जी महाराज ने कहा कि आज केंद्र में और राज्य में सनातनियों की सरकार है जो धर्म की रक्षा करें ऐसी सरकार को हमें चुनना है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं के संबंध में भी बताया। स्वागत भाषण में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज स्वयं गुरु देव यहां हमें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी शिष्या हूं। 2013 में स्वर्गीय सज्जन सिंह को भी उनका आशीर्वाद मिला था। अब हमें भी उनका आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विजयी होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान संत श्री सतपाल जी महाराज ने उपस्थित लोगों से पूछा कि मैं इन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दे दूं। तब दोनों हाथ उठाकर जनता ने उन्हें विजय माला पहनाने का कहा। तब उन्होंने विजय माला पहनाकर उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। सभा में बड़ी संख्या में श्री सतपाल जी महाराज के शिष्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.