*घोड़ाडोंगरी में मनाया गया “काला दिवस”, लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन*

 

घोड़ाडोंगरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा “काला दिवस” मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खनूजा (सोनू) ने किया। इस दौरान शहीद स्तंभ से हॉस्पिटल चौराहे तक विरोध रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इसी क्रम में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, नंदकिशोर उइके, कन्हैया राठौर, दुष्यन्त महाले, मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव, नगर अध्यक्ष राहुल इवने, संजय साल्वे, राजेश राजपूत, विजय यादव, जंगल धुर्वे, आजाद इरपचे, सुशील धुर्वे, रामकिशोर उइके, यश साहू, साहिल खान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.