बाल मेला की धूम रही

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला शांतिपुर दो में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हें हम चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के लिए समर्पित किया तभी से बाल दिवस के रूप में उनका जन्मदिन बड़े उत्सव पूर्वक मनाया जाता है इस दिन विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यंजन बना कर दुकान लगाई जाती हैं ऐसा ही आज शांतिपूर्ण दो ग्राम में छात्र-छात्राओं के द्वारा बाल मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के

चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया बादलपुर सरपंच महोदय एवं ग्राम के श्री चिन्मयराय सोना राय के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री संतोष जोठे जी ने चाचा नेहरू जी के जीवन के बारे में एवं बाल मेले की गतिविधियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि यह बच्चे छोटी-छोटी विभिन्न प्रकार की दुकान लगाकर अपने जीवन में व्यापार का अनुभव सीखते हैं। अपना खुद का व्यापार कर सकते हैं। किस प्रकार सामान खरीदा जाता है बेचा जाता है लाभ हानि कैसे की जाती है यह इस मेले में बच्चे सीखते हैं आज बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल लगाये जिसमें पानी पुरी, समोसा रसगुल्ला गुलाब जामुन और विभिन्न प्रकार के पापड़ चावल के मूंग के गेहूं के फल्ली वीजा चना छोला फलों में अमरूद संतरा गन्ना इत्यादि के स्टाल लगाए। साथ में आइसक्रीम की पांच दुकानें लगी मिर्ची भजिया आलू भजिया पान आदि की दुकानें लगी ग्राम वासियों ने आकर बच्चों का सामान खरीदा उनका उत्साह वर्धन किया उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने भी मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाएं और बहुत खुश हुए।मेले में कम से कम 40 स्टाल लगे। और 25 से ₹30 हजार तक का मेले में बिकरा हुआ यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री निरंजन माखाल मंजू घरामी अमित तिवारी नेहा डागे अनिल कुमार शर्मा स्मृति सरदार सारिका घरामी दीपांकर घरामी मोहन नागले सुखदेव नागवंशी जोगेश्वर बलिराम सरेयाम सर शिवनाथ का विशेष योग रहा। सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.