*डी.ए. एरियर भुगतान की मांग को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी का द्वितीय दिवस धरना जारी*

 

**घोड़ाडोंगरी।** आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, विकासखंड घोड़ाडोंगरी द्वारा लंबित डी.ए. (महंगाई भत्ता) एरियर भुगतान की मांग एवं शिक्षक संवर्ग की अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर आज द्वितीय दिवस भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शिक्षकों के लंबित डी.ए. एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। लंबे समय से लंबित भुगतान के कारण शिक्षक साथियों में असंतोष व्याप्त है। अपने ही अधिकारों के लिए शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

संघ का स्पष्ट मत है कि डी.ए. एरियर कोई अनुग्रह राशि नहीं, बल्कि शिक्षकों का वैधानिक आर्थिक अधिकार है। इसके लिए अनावश्यक विलंब उचित नहीं है।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी ने संकल्प व्यक्त किया कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती और लंबित भुगतान का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
आज मुख्य रुप से राजेश गंगारे, दशरथ धुर्वे, हेमराज बेले,ज्ञानसिंह टेकाम इत्यादि उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.