*विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने रात्रिकालीन धरना प्रदर्शन …*

 

**दीपावली के पर्व पर भी संघर्ष जारी…!**

आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, घोड़ाडोंगरी के सामने DA एरियर भुगतान एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है।

यह बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जिस दीपावली के पावन पर्व पर हर परिवार अपने घर में खुशियों के दीप जलाना चाहता है, उसी त्योहार पर शिक्षक अपने परिवार और उत्सव से समय निकालकर अपने जायज अधिकारों एवं लंबित मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

आखिर शिक्षक भी अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक त्योहार मनाना चाहते हैं। अपनी मेहनत की कमाई, अपने अधिकार और लंबित आर्थिक लाभ के लिए उन्हें सड़कों पर रात बितानी पड़े, यह व्यवस्था के लिए आत्ममंथन का विषय है।

**शिक्षकों की मांगें कोई एहसान नहीं, उनका जायज अधिकार हैं।**

शासन-प्रशासन से अपेक्षा है कि शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि शिक्षक भी सम्मान और खुशी के साथ अपने परिवार के बीच त्योहार मना सकें।

**आज के रात्रिकालीन धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित शिक्षक साथी :**

राजेश गंगारे जी, दशरथ धुर्वे जी, हेमराज बेले, लालजी यादव जी, ज्ञानसिंग टेकाम जी, विजय सराटकर जी एवं अन्य शिक्षक साथी।

इन सभी संघर्षशील साथियों के जज्बे, एकजुटता और शिक्षक हितों के प्रति समर्पण को नमन।

**शिक्षक हित हमारा अभियान, संघर्ष हमारा स्वाभिमान।**

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.