कल एक पौधा पितरों के नाम अभियान के तहत पितरों की स्मृति में लगेंगे 11 पीपल के पौधे

 

*घोड़ाडोंगरी, बैतूल।* प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पितृ पक्ष के पावन अवसर पर पितरों की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गायत्री परिवार समन्वय समिति, घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में *”एक वृक्ष पितरों के नाम”* अभियान के अंतर्गत 11 पीपल के पौधों का रोपण किया जाएगा।

यह पुनीत पौधरोपण कार्यक्रम 10 /10/ 26 दिन शनिवार सुबह 7 बजे, घोड़ाडोंगरी स्थित बस स्टैंड मोक्ष धाम परिसर में आयोजित किया जाएगा l

इस अवसर पर विशेष रूप से *स्व. श्री भगवती चरण महतो जी, स्व. श्री गोपाल राव जी तुकदेव एवं स्व. श्री मनोहर लाल जी बारड़* की पावन स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम तहसील समन्वय समिति, घोड़ाडोंगरी के सहयोग से संपन्न होगा। पीपल का वृक्ष भारतीय संस्कृति में पितरों का प्रतीक माना गया है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन और पुण्य का आधार भी बनता है।

गायत्री परिवार समन्वय समिति ने समस्त नगरवासियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस संवेदनशील और पुनीत कार्य में आज सुबह 7 बजे मोक्ष धाम पहुंचकर अपना अमूल्य समय प्रदान करें और इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.