*कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन* 

 

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में विधानसभा क्षेत्र 132 घोड़ाडोंगरी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशानुसार एवं भारत निर्वाचन आयोग के आदेश परिपालन में लोगों के बीच लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया की जागरूकता को बढ़ाने की दृष्टि से निर्वाचन साक्षरता क्लब अंतर्गत महाविद्यालय में EROस्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय सहित ERO अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल, हीरापुर, सातलदेही, दुधवानी, रानीपुर, राजेगाव खापा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहाड़पुर, चिखलीमाल, गर्ल्स एवं बॉयज हायर

सेकेंडरी स्कूल चोपना,बॉयज हायर उच्चतर विद्यालय जुवाड़ी, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरी,एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी,संदीपनी पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी सहित 14 संस्थाओं के 40 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी घोड़ाडोंगरी के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबड़े के संरक्षण में, मीडिया सेल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रो हेमंत कुमार निरापुरे द्वारा किया गया,इस से पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य एवं एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे, सहित आगंतुक अतिथियों द्वारा मां शारदे के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर की गई, तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य श्री एम आर निरापुरे द्वारा छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु और बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामना संदेश के माध्यम से प्रेरित किया,

कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय चौबे द्वारा किया गया,जिसमें विभिन्न संस्थाओ के सम्मानित दल प्रभारी सहित महाविद्यालय से डॉ यासमीन जिया डॉ दामोदर झारे,डॉ पंकज गायकवाड, डॉ राजेश आर्य,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा, प्रतियोगिता में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरी की छात्रा गरिमा यादव ने प्रथम, शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के भविष्य खंडेलवाल द्वितीय,एवं हाई स्कूल पहाड़पुर की छात्रा लक्ष्मी मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तीनों प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.