एकता दुर्गा उत्सव समिति में होती है मंशा देवी की मंगला आरती

नगर में विभिन्न रूपों में विराजी मां भवानी

नवरात्र पर्व में मां का रूप देखने भोले बाबा भी धरती पर आते होंगे

रोज सुबह 5:15 पर सैकड़ों श्रद्धालु होते है शामिल
घोड़ाडोंगरी:- एकता दुर्गा उत्सव समिति घोड़ा डोंगरी में सन 1991 से शारदीय नवरात्रि में मंशा देवी की प्रतिमा प्रतिवर्ष स्थापित की जाती है समिति के सदस्यों ने बताया कि लगातार 5 वर्षों से यहां पर मां मनसा देवी की ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे मंगला आरती की जा रही है जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं मान्यता है कि यहां पर सुबह इस मंगला आरती में जो भक्त भक्तिभाव मन और विश्वास से अपनी मनोकामना मांगता है मां मनसा देवी उसे पूर्ण करती है लगातार लोगों का विश्वास बढ़ते जा रहा है क्योंकि दिन प्रतिदिन यहां पर मंगला आरती में

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जा रही है मां की निर्मल हृदय से की गई भक्ति हमेशा सफल होती है समिति के सदस्य ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन तीन समय आरती की जाती है जिसमें सुबह 5:00 बजे मंगला आरती सुबह 9:00 बजे श्रृंगार आरती और रात को 8:00 बजे संध्या आरती की जाती है सभी भक्तों से निवेदन है कि आरती में पहुंचकर मनवांछित फल की प्राप्ति करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.