घोड़ाडोंगरी । कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में संचालित शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत आज जन शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी द्वारा 65 नग फर्नीचर टेबल एवं बेंच का वितरण छह प्राइमरी स्कूलों को किया गया। वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नंदकिशोर साहू एवं भाजपा जिला कार्यालय समिति के सदस्य श्री विवेक जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जन शिक्षक दिनेश यादव, ललित मालवी एवं जन शिक्षा केंद्र से आए हुए विभिन्न शिक्षक
शिक्षिकाएं, उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण शर्मा, जितेंद्र वागदरे तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एवं प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी एम.आर.निरापुरे ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
