*प्रो.डॉ.महेन्द्र गिरि को भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति भारत ने किया सम्मानित* 

 

*खेडीसांवलीगढ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि*

डॉ. महेन्द्र गिरि व्यक्ति नहीं त्याग, समर्पण, समाज सेवा, निरंतर कर्म शीलता का अनुपम उदाहरण है !

डॉ. गिरि द्वारा अपने सेवा काल में पदस्थ संस्था एवं क्षेत्र में किये नवाचारो के साथ ही अपने जन्म स्थान खेडी सांवलीगढ़ बैतूल में 5 दशक से उनके द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण,जल संवर्धन, रक्त दान, एवं शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के लिए 15 नवम्बर 2026 को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय भर्तृहरी विक्रम भोज पुरस्कार समिति भारत द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा नगद 5000 रुपए (पांच हजार रुपए) की पुरस्कार राशि से सुखवाडा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेडी सांवलीगढ़ से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रघुनाथ राने,से.नि. प्राचार्य बी.आर.पवार, कोशिश ग्रुप के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकरे, देवीसिंह ठाकुर, प्रकाश हिवरखेड़े,

सुनील अमझरे, सुनील खड़िया,

राजू हिवरखेड़े, राजु कीरोड़े एवं पर्यावरण प्रेमी तथा पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल के अध्यक्ष केप्टन एल.आर.पवार सहित अनेक वरिष्ठ जन सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सुखवाडा सम्मान से सम्मानित होने पर डॉ. महेन्द्र गिरि को कोशिश ग्रुप खेडी सांवलीगढ़, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय युवा योजना, गायत्री परिवार, लायंस क्लब, शुभचिंतक तथा प्रियजन -इष्टमित्रों ने हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.