*प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बैतूल निवास पर दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी*

 

_जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में दी दीपावली की शुभकामनाएं_

 

बैतूल/ सारनी । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जी के बैतूल स्थित निवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बैतूल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की तथा उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी का आत्मीय स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
दिवाली मिलन समारोह के दौरान आत्मीयता, आपसी सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न विषयों, पत्रकारों की भूमिका, जनहित के मुद्दों तथा जिले के विकास से संबंधित विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, समन्वय और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर सारनी, बैतूल, आठनेर, भैसदेही, भीमपुर, चिचोली,आमला ब्लाक के पत्रकारगणो ने स्वागत किया!

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निवास पर आयोजित इस दिवाली मिलन समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बैतूल के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने पर्व की खुशियों को साझा करने के साथ ही आपसी संवाद और सौहार्द को भी एक नई दिशा प्रदान की।स अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, संभागीय अध्यक्ष अब्दूल रहमान, महासचिव गुणवन्त बबलू चड्डा,कालीदास चौरासे, कृष्णा गुप्ता, संतोष लिखितकर, शंकर राय, कमलेश जावलकर, लकी रघुवंशी, अंकित यादव, विजय गायकवाड़, योगेश बर्डे, प पंकज राजपूत,मिन्टू राय,प्रदीप नांगवशी, प्रकाश डेहरिया, तसलीम,सतोष जावलकर,के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.