शाहपुर में 13 से 19 नवंबर तक होगा श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रवचन, आस्था दीदी करेंगी आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतवर्षा

आज का खुलासा you tube पर लाइव प्रसारण

शाहपुर। नगर में आध्यात्मिक चेतना एवं धार्मिक ज्ञान के प्रसार के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा 13 से 19 नवंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भगवद्गीता एवं महाभारत पर आधारित गीता ज्ञान प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में योग शक्ति आस्था दीदी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को गीता के गूढ़ रहस्यों, जीवन प्रबंधन और आत्मिक शांति का ज्ञान दिया जाएगा।

कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल नगर परिषद शाहपुर स्थित ‘मनसुखदास बाबा प्रांगण’ रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार, 13 नवंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात गीता ज्ञान प्रवचन का शुभारंभ किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रवचन के दौरान आधुनिक महाभारत में कौरव और पांडव कौन हैं, महाभारत में वर्णित युद्ध का आध्यात्मिक अर्थ, गीता ज्ञान दाता कौन हैं, विराट स्वरूप का साक्षात्कार, स्वयं को शक्तिशाली बनाने तथा आत्मशुद्धिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इसके साथ ही वर्तमान समय में सकारात्मक सोच, आत्मिक शक्ति, ज्ञानयज्ञ और संसार के शुद्धिकरण जैसे विषयों के माध्यम से लोगों को जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

आयोजक ब्रह्माकुमारीज संस्थान, लाइट हाउस, न्यू आदर्श कॉलोनी, पटोवापुरा, शाहपुर ने समस्त नगरवासियों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लेने की अपील की है।

संपर्क सूत्र: 8602834989

Leave A Reply

Your email address will not be published.