मेरा माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गोद ग्राम बांका खोदरी में पौधे रोपे* *पूर्व सैनिक का किया गया सम्मान

नवील वर्मा

 

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गोद ग्राम बांका खोदरी में 75 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो एम डी वाघमारे, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन महतो एवं विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा पुष्पाहार,श्रीफल एवं तिलक लगाकर पूर्व सैनिक सुरेश वर्मा

बैतूल जिले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ उजागर

को सम्मानित किया गया। शासकीय माध्यमिक शाला बांका खोदरी के प्रभारी प्रधानपाठक संतोष कुमार मेहरा ने बताया कि महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने ग्राम में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर अंत में शाला परिसर में नीम, आम, अमरूद, कटहल, गुलमोहर, जामुन, आंवला इत्यादि पौधों का रोपण कर शाला के विद्यार्थियों को देखभाल हेतु गोद लेने के लिए प्रेरित किया। रासेयो छात्रा इकाई प्रभारी प्रो नीतू जायसवाल

माहोरे ने सभी लोगों को मिट्टी हाथ में लेकर माटी और देश की रक्षा की, वीरों के सम्मान की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. शीतल चौधरी, डॉ.नितेश पाल, डॉ. ज्योति वर्मा, प्रो राजेंद्र ठाकुर, प्राथमिक शाला प्रभारी चंद्रभान चौरे, शिक्षक कृष्ण कुमार कास्दे, शिक्षिका मोनिका राठौर, एसएमसी उपाध्यक्ष रजनी वर्मा, सदस्य अनिल झल्लारे, आयुष शुक्ला, विक्की ठाकुर, अरविंद चौकीकर, सौरभ गुप्ता व महाविद्यालय के लगभग 25 स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।