आदिवासी समाज ने विशाल जुलूस निकालकर विश्व आदिवासी दिवस मनाया

नवील वर्मा

 

शाहपुर।। संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस जनपद पंचायत शाहपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुण्डी में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुण्डी में आदिवासी समाज के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एक भव्य विशाल जुलूस निकाला गया। सर्व आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में निकाले गए। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।


कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उइके भी शामिल हुई जंहा उन्होंने बड़ादेव का पुजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। और जुलूस में शामिल होकर नृत्य भी किया।

कार्यक्रम में शामिल होने आदिवासी समाज के लोग ग्राम पंचायत प्रांगण के सामने मैदान में पहुंचे। आदिवासी आराध्य देव बड़ादेव की आरती एवं पुजा की गई।जहां से ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर झूमते नाचते हुए जुलुस के रूप में ग्राम पंचायत से पटेल मोहल्ला होते हुए स्कूल ढाना से प्रमुख मार्गों से होकर वापस ग्राम पंचायत प्रांगण पहुंची।

जहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। वहीं जुलूस में शामिल लोग परंपरागत नृत्य करते हुए दिखाई दिए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। जिन्होंने उत्साह के साथ अपना परंपरागत नृत्य किया। इस दौरान आदिवासी समाज के बंधु जय घोष के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर सरपंच वीरेंद्र सिंह उइके, जनपद सदस्य सरस्वती/ देवराज धुर्वे, पूर्व सरपंच नाथूराम इवने,उपसरपंच नत्थूलाल इवने, ग्राम पटेल सुरेंद्र इवने,मंनकू मर्सकोले, मोहन सरयाम,पंचम परते, अनिल इवने, चंदर इवने, छोटेलाल परते,कमल बारस्कर एवं ग्राम पंचायत के सभी वरिष्ठ गण ग्रामीण उपस्थित रहे।