एकल अभियान का 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ एकल अभियान के आचार्य कार्यकर्ता को शासन की योजना की दी जानकारी
शाहपुर । ब्लाक शाहपुर के ग्राम बरजोरपुर में
एकल अभियान का 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित महेश यादव कोठा शाहपुर सुमन जन जाग्रति संस्था कोठा शाहपुर द्वारा शासन की चल रही योजना के सम्बन्ध में एकल अभियान के आचार्य कार्यकर्ता को शासन की योजना की जानकारी दी गई ।
प्रशिक्षण वर्ग के महेश यादव ने बताया कि बैतूल जिले के ब्लाक शाहपुर में एकल अभियान का प्रशिक्षण ग्राम बरजोरपुर में 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई से 30 जुलाई तक होना है। शुक्रवार को इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित लोगों को सुमन जन जाग्रति संस्था कोठा शाहपुर द्वारा शासन की चल रही योजना के सम्बन्ध में एकल अभियान
ब्लाक शाहपुर के आचार्य कार्यकर्ता को शासन की योजना की जानकारी दी गई । इस प्रशिक्षण वर्ग में महेश यादव कोठा शाहपुर एवं सुरेश धुर्वे प्रथमिक शिक्षा प्रमुख अंचल -बैतूल एवं राजेश यादव टांगनामाल संच प्रमुख शाहपुर जिला बैतूल भाग संतपुडा संभाग महाकौशल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







