शाहपुर। जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डी के गांव भुमकाढाना को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग अभी तक पक्का नहीं बन सका है और लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को कीचड़ भरे मार्ग से होकर निकलना पड़ता है।
भुमकाढाना ग्राम दौड़ी में आता है जबकि भुमकाढाना राजस्व ग्राम नहीं बनने से इस गांव में विकास नहीं हो पा है वहीं ग्रामीणो ने कई बार ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर ज्ञापन भी सौंपा गया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों आ आना-जाना लगा रहता है, लेकिन भुमकाढाना से मरदानपुर मार्ग पिछले काफी समय से अपनी
दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और मार्ग अभी तक कच्चा है। जिससे थोड़ी सी ही बरसात में मार्ग पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो जाता है। वर्तमान में पक्की सड़क की तो बार दूर हैं, मार्ग खड़ंजा लगने के लिए भी तरस रहा है। भुमकाढाना के ग्रामीण विपतसिंह उइके ने बताया कि इस मार्ग पंचायत एवं ब्लॉक मुख्यालय जाने का एक मात्र रोड भुमकाढाना से मरदानपुर के लिए जाने वाले राहगीर इस मार्ग से होकर निकलते हैं। भरी बरसात से यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हुआ
पड़ा है। वही पंचायत ने कुछ दिन पहले मुरमीकरण का कार्य कराया जिससे और भी कीचड़ होने लगा जिस कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो राहगीर कीचड़ भरे इस रास्ते में बाइकों से गिर भी जाते हैं और उन्हें चोट भी लग जाती है। जिसको लेकर स्थानीय
लोगों द्वारा कई बार शिकायतें की गई, लेकिन कोई सुनवाई होती नजर नहीं आ रही है। मामले में अब ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने वालों में विपतसिंह उइके, प्यारेलाल कास्दे, पंचम परते, अनिल इवने, जीवन कास्दे आदि रहे।







