भैंसदेही। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश सरकार के संरक्षण में हुए पटवारी भर्ती घोटाले के विरोध में “बेरोजगार भांजे” नाम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भैंसदेही में क्षेत्रीय विधायक धरमू सिंह सिरसाम के उपस्थिति में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल, विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
जिसमें अंबेडकर ग्राउंड से बस स्टैंड तक रैली निकालकर हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया। एवं पटवारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की।
विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम पर रोक लगाकर यह स्वीकार कर लिया है कि इस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली और घोटाला हुआ है।
पूर्व में भी सरकार ने व्यापम् और नर्सिंग घोटाले में भी इससे मिलती-जुलती कार्यवाही कर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की थी।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रत्येक वर्ष 2 लाख नौकरिया देने का वादा किया था, वही पटवारी भर्ती परीक्षा जैसे घोटालों के कारण प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं का भविष्य गर्त में जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों भांजे-भांजियों को भर्ती घोटाला कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस पुरे मामले की सीबीआई जांच करवाएं अगर जल्दी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक धरमू सिंह सिरसाम,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल, विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर,एनएसयूआई प्रदेश सह सचिव मोहित राठौर,ओबीसी कांग्रेस प्रदेश कोडिनेटर राजेन्द्र महाले, सुखदेव घाणेकर,आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुभाष उईके, महामंत्री तुलाराम उइके,ब्लॉक अध्यक्ष गजानन
आठवेंकर,आरिफ खान,अशोक उईके,सुभाष मोहरे,सोयेब पठान,दारा सिंह सलामे,राजेश वाड़ीवा,देवेश आठवेंकर,रवि वासनकर,रूपेश नावँगे, जयचंद सरियाम,गुणवंत गवाहे ,निलेश धुर्वे ,दिलीप कवड़े, राजेश उईके, धनराज गव्हाडे, अब्दुल हकीम ,मंगलू बरॉहे ,सुंदर नर्रे, वीरेंद्र डोंगरे ,कैलाश भूसुमकर, शिवलाल पांसे, संजय वाडिया,फैजान पठान,संजय सावे, निथलेष मोहरे, शंकर आहके,जयदेव,विजय उईके, हरीश मालवी, बुद्धू लाल,दिलीप साल्वे,द्वारसिंह पाकरे,रवि मार्सकोले,सुखदेव मार्सकोले सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।