सभा में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे-पूर्व मंत्री वर्मा-पांसे

राहुल छत्रपाल

*आदिवासी स्वाभिमान यात्रा पहुंची भैंसदेही,उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*

*सभा में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे-पूर्व मंत्री वर्मा-पांसे*

*अंबेडकर जी एवं बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर पहुँचकर किया माल्यार्पण*

बैतूल। प्रदेश में लगातार आदिवासी पर हो रहे रहे अत्याचार और शोषण की घटनाओं के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गयी हैं,इसका नेतृत्व मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया कर रहे हैं।
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में पहुँची जहाँ पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व सुखदेव पांसे की उपस्थिति में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर केरपानी में पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ हुई जो झल्लार,गुदगांव से होकर यात्रा का भैंसदेही नगर में आगमन हुआ जिसका नवापुर कॉलेज चौक पर एनएसयूआई,शीतला माता चौक पर युवा

कांग्रेस,सेवादल,आदिवासी कांग्रेस एवं बस स्टैंड पर अल्पसंख्यक कांग्रेस व महिला कांग्रस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
ततपश्चात यात्रा सिटी ग्राउंड पहुंची जहां पर उपस्थित हजारों की संख्या में आये जनसैलाब के बीच महासभा आयोजित हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि असली भारत हमारी मां-बहन-बेटी और गरीब,आदिवासी,किसान ,आम आदमी मे बसता है,आदिवासी भारत का मुलनिवासी है।

आदिवासियों पर वर्तमान भाजपा सरकार मे बहुत अत्याचार शोषण हो रहे है,इसका बदला सत्ता परिवर्तन कर के लेंगे कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।हमारे नेता कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते ही किसान भाईयों को 5hp का मोटर कनेक्शन सिचाई के लिए बिजली बिल फ्री कर रहे है । पुराना बकाया बिल माफ करेंगे।
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आपके अधिकार सुरक्षित करने की यात्रा है।

पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का बैतूल जिले मे आने पर जिला वासियों की ओर से स्वागत करता हू। मणिपुर और सीधी,नेमावर,महू की घटनाए जिसमे आदिवासी वर्ग पर अत्याचार शोषण हुए मै उनकी कडी निंदा करता हू।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने आदिवासियों के लिए भाजपा को गैर संवेदनशील बताया, उन्होंने मध्य प्रदेश में हुए पेशाब कांड और आदिवासियों के साथ अन्य घटनाओं के लिए शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं।
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार में दबंगों द्वारा आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करना है।भाजपा सरकार में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।

भाजपा सरकार के सारे विज्ञापन झूठे हैं और सारे वादे कोरे हैं।
कमलनाथ जी ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश देकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया था।
कार्यक्रम को आदिवासी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे,घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी,बैतूल विधायक निलय डागा,क्षेत्रीय विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रामेश काकोड़िया एवं आभार व्यक्त युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद)महेश थोटेकर के द्वारा किया गया।
महासभा में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे,शहरी अध्यक्ष सुनील शर्मा,हरदा जिला अध्यक्ष ओम पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनयशंकर पाठक,सेवादल अध्यक्ष रानू ठाकुर,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल,ब्लॉक कार्य.अध्यक्ष आदित्य लिखितकर,कार्य.नगर अध्यक्ष निखिल देशमुख, आदिवासी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजानान

आठवेकर,कार्य.अध्यक्ष मोहन धुर्वे,राजेन्द्र जैसवाल,मनोज मालवे,अनुराग मिश्रा,भोला कांति,राजेन्द्र जैसवाल,हेमंत पगारिया,नवनीत मालवीय,ब्रजभूषण पांडे,नरेश मोहरे,मनोज आर्य,पुष्पा पेन्द्राम,सिमा अतुलकर,किशोर परिहार,विजय आर्य,रमेश उईके,धनराज गावंडे,अजय कवड़े,रामचरण इरपाचे,सुभाष उईके,भूषण कांति,विजय पारधी,अमरदीप बुनकर,सागर चौहान,निखिल सोनी,गोलू पिपरदे,तुलराम उईके,राज धाड़से,आरिफ खान,सोयेब पठान,मंगेश सरियाम,रिंकू पठान,सागर चौहान,निखिल सोनी,राहुल उईके,मयूर बारस्कर,शिवपाल आठवले,पंजाब आहके, छाया शिवहरे,सोमजी उईके, राजेश वाड़ीवा,संतोष परते,सूरज गावंडे,कुशल अनेराव,गौरव वैष्णव, कुलदीप,कमलेश यादव,राजकुमार साहू,नीलेश महाले,नामदेव सोनारे,प्रशांत

वागद्रे,प्रीतम ठाकुर,शिवदयाल लोखंडे,संजय मावसकर, दारसिंग सलामे,परवेज़ काबरा,कादर शाह,अस्पाक खान,बब्बा राठौर, मिथलेश सिंह राजपूत,अजय सोलंकी, संजय यादव,सुखदेव घाणेकर,राजू महाले,सोयेब विंध्यानी,गजानन अस्वार दिनेश महाले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समुदाय उपस्थित था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.