भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन

*राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा*

*बच्चों को बाटी कापी, पेन,पेंसिल*

भैंसदेही। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन का तोहफा देने के मकसद से युवा कांग्रेस पूरे देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।
इसी क्रम में आज भैंसदेही में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल, विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

जिसमें हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने नफरत, बेरोजगारी,महंगाई को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कापी,पेन,पेंसिल बांटी गई।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल छत्रपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम आमजन को संदेश देना चाहते हैं कि आज देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही हैं, देश का युवा आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है,आज पूरे देश में नफरत की राजनीति चल रही है,इन सब के बीच हमारे नेता राहुल गांधी जी आपसी-भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश को फिर से एक माला में पिरोने देश में मोहब्बत को फैलाने देश से नफरत हिंसा और जातिवाद को दूर करने भारत जोड़ो यात्रा कर पूरी दुनिया में मोहब्बत का पैगाम फैलाया हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री विजय भुस्कुटे,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर,आरिफ खान,युवा नेता आदित्य लिखितकर,निखिल देशमुख,देवेश आठवेकर,प्रितेश सोनारे, उदित आर्य, विवेक बेले,विकास जावरकर,राजेश कासदेकर,रवि दहिकर, श्याम सेलुकर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.