संयुक्त मोर्चो का विधानसभा सम्मेलन का किया गया आयोजन

नवील वर्मा

शाहपुर:-शाहपुर में भाजपा विधानसभा घोड़ाडोंगरी का संयुक्त मोर्चे के सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सभी मंडलों के अध्यक्ष मोर्चे के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम भारतमाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरुवात की गई।इस कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला ने सभी मोर्चे के कार्यकर्ताओं से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सभी को संदेश दिया कि किस तरह से हमे अपना बूथ मजबूत करना है ये सभी जानकारी उन्होंने प्रदान की।हमारे

विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव ने सभी मोर्चे व मंडल के पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति से परिचित करवाया व केंद्र व राज्य की चल रही योजनाओं की जानकारी दी जिसे सभी मंडल के पदाधिकारी व मोर्चे के पदाधिकारी अपने बूथो तक पहुचने का कार्य करे।कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व विधायक मंगलसिग धुर्वे,पूर्व महिला आयोग की सदस्य गंगा सज्जनसिह उइके,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूर्यकांत सोनी,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल,पिछड़ा

वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार,विधानसभा के सयोंजक राजेन्द्र मालवीय,जिला उपाध्यक्ष शंकर चढोकर,जनपद के अध्यक्ष शिवशंकर मवासे,नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक,भूरेलाल चौहान,अमित महतो सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।