विज्ञान मेले का आयोजन किया गया

इस विधानसभा में भाग्य से मिलती है विधायक की टिकट

शाहपुर-
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में इस सप्‍ताह एच.टी. पारेख फाउंडेशन के वित्तीय एवं एकलव्य फाउंडेशन शाहपुर के सहयोग से शाहपुर ब्लॉक की चुनिंदा शासकीय शालाओं भौरा, धार,पावरझण्डा में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया इस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के आयोजन के माध्यम से एकलव्य का उद्देश्य बच्चों को महान वैज्ञानिक श्री सी.वी रमन के बारे में बच्चों को बताना तथा उनके कामों के माध्यम से विज्ञान व विज्ञान के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। एकलव्‍य संस्‍था का क्षेत्र में प्रयास है कि सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के लिए शासकीय शिक्षकों के साथ मिलकर सीखने- सिखाने के बेहतर मौके उपलब्‍ध करावें जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्‍चों को भी विज्ञान व गणित की उसी स्‍तर की जानकारी व तैयारी हो जिस तरह से एक सुविधा संपन्‍न क्षेत्र के बच्‍चों को होती है। इसलिए संस्‍था ज्‍यादातर ग्रामीण क्षेत्र के बच्‍चाों के साथ काम करती है।
एकलव्य फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षकों व बच्चों के साथ मिलकर इस विज्ञान मेला का आयोजन व की तैयारी की गई

कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में, सुनीं आमजन की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

जिसमें भौरा के हाई स्कूल के प्राचार्य एस के कटारे द्वारा इस विज्ञान प्रदर्शनीय मेले का शुभारंभ रिबन काट के किया गया, मेले में बच्चों द्वारा अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट जैसे श्वसन तंत्र, आधुनिक खेती, क्रोमेटोग्राफी, वाटर फिल्टर , गुब्बारे से बने खिलौने, नवाचार आधारित प्रोजेक्ट, अम्ल क्षार, हवा पर आधारित खिलौने, ध्वनि ,एयर प्रेसर, कचरा प्रबंधन बनाए गए थे। इसी मेले में मनोरंजक पूर्ण गतिविधियां भी शामिल की गई और बच्चों के साथ गतिविधियों को आयोजित किया गया। बच्चों ने आज अपने स्कूल में मेले का सफल संचालन किया शिक्षकों पालक को और बच्चों की भागीदारी काफी उत्साह पूर्ण रही सभी बच्चों ने इस मेले में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एकलव्य की ओर से राम कुमार सरोज, हेमराज मालवीय, दुर्गा धुर्वे, राजेन्द्र देशमुख, आकाश मालवीय, उर्मिला तेकाम, खेमप्रकाश यादव, निदेश सोनी, अशोक हनोते, सुनील हनोते, आशु, महिमा, सीमा, पूजा, मेघा, विशाल, रीमा, रजनी, सोनम, व जानकी एवं शिक्षा विभाग की ओर से श्री एस के कटारे (प्राचार्य), अशोक शिवड़े, गीता दुबे, B.R घोड़की, आरती मैडम, उईके मैडम, दीपक परते (धार), रमजान खान सर, लता ठाकुर, सुनीता इवने ,मुकेश शुक्ल, राधेश्याम जी, चंदूलाल महोबिया (पावरझण्डा), रामकिशन दरश्यामकर, रामदास परते, प्रदीप कुमरे , अनिल चोरे, अनिता धोटे, दीपकराज उपराले, महेश भलावी जी शामिल रहे।

चंडी माई का दरबार जहां श्रद्धालु नारियल से लेकर मुर्गे और बकरे की बलि – चिचोली गोधना के पास स्थित है यह प्रसिद्ध देवी स्थल