शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन। विद्यार्थियों ने जानी बौद्धिक संपदा अधिकारों की प्रक्रिया उसका इतिहास ,पेटेंट्स की विधियां एवं कार्य प्रणाली । शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में शुक्रवार को विश्व बैंक गुणवत्ता उन्नयन परियोजना एवं आई क्यू ए सी के मार्गदर्शन में डिपार्टमेंट ऑफ आर्ट्स के द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया वेबिनार का शीर्षक बौद्धिक संपदा अधिकार वर्तमान और भविष्य के मुद्दे रखा गया था वेबीनार का विधिवत शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एमडी वाघमारे ने वेबिनार हेतु अपनी सुभेच्छा प्रेषित करते हुए वेबिनार के रिसोर्स पर्सन्स का स्वागत किया वेबिनार के शुरुआत में संयोजक श्री सी के बाघमारे ने वेबिनार की भूमिका व उसके उद्देश्यों से सहभागियों को अवगत कराते हुए बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व तथा आवश्यकता पर प्रकाश डाला वेबिनार की ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के सेक्रेटरी श्री रोहित ठाकुर ने वेबिनार के अतिथियों का परिचय कराया वेबिनार को संबोधित करते हुए वेबिनार के प्रथम रिसोर्स पर्सन प्रोफ़ेसर दीपक कोचे श्री शिवाजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, अकोला महाराष्ट्र ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बौद्धिक संपदा अधिकारों के संक्षिप्त इतिहास, इंडियन पेटेंट सिस्टम एवं हल्दी, नीम, एलोवेरा इत्यादि के बारे में तथा पेटेंट विवादों के समाधान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सहभागियों को उपलब्ध कराई वेबिनार के अगले क्रम में श्री जितेंद्र कुमार चौरे ,असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पेटेंट ऑफिस मुंबई में ज्योग्राफिकल आईडेंटिटी, ट्रेडमार्क ,प्रॉपर्टी कॉपीराइट आदि के संबंध में विद्यार्थियों एवं सहभागियों को अवगत कराया राष्ट्रीय वेबिनार के तीसरे रिसोर्स पर्सन डॉ राजेश गुप्ता बंसल इंस्टिट्यूट भोपाल ने पेटेंट फाइल करने की प्रक्रिया, कौन व्यक्ति पेटेंट के लिए अप्लाई कर सकता है, लीगल रिप्रेजेंटेटिव, पेटेंट क्लेम ,पेटेंट के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन प्रक्रिया ,पेटेंट की कंप्लीट स्पेसिफिकेशन ,पेटेंट के पब्लिकेशन की प्रक्रिया, प्री ग्रांट अपोजिशन ,पोस्ट ग्रांट अपोजिशन से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण जानकारी वेबिनार के सहभागियों को प्रदान की तीनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं उनके प्रश्नों का समाधान भी किया वेबिनार में तकनीकी सहयोग डॉ पवन सिजोरिया ने किया अंत में वेबिनार के सहसंयोजक अजाबराव इवने ने वेबिनार से जुड़े समस्त सहभागियों का आभार व्यक्त किया इस वेबिनार में लगभग 150 विद्यार्थियों एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने उपस्थिति सुनिश्चित की







