पुलवामा के शहीदों के स्मृति मे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

*शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ*

*युवाओं ने किया 28 यूनिट रक्तदान*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*जम्मू कश्मीर के पुलवामा के आतंकी हमले मे शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों की स्मृति मे सत्यम युवा रक्तदान समिति की ओर से मालीपुरा मे रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि के बाद भावभीनी श्रद्धांजली के साथ हुआ.*

*रक्तदान एवं चिकित्सा जांच शिविर का शुभारंभ सत्यम युवा रक्तदान समिति के संरक्षक महर्षि पटेल , वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र जायसवाल , अशोक पटेल, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सुमन बिहारे , आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम चौहान , उपाध्यक्ष आकेश पवार, सचिव पंकज कहार,मलखान चौहान , नरेंद्र आर्य , नरेश कहार ,महेश आर्य सुनील सुनारिया ,अमरेश आर्य राजा आर्य कपिल आर्य प्रमोद शुक्ला, मोना आर्य द्वारा शहीदों को फूल माला अर्पित करने के साथ हुआ.रक्तदान शिविर में 28 यूनिट रक्त संकलित किया गया.*

*सत्यम युवा रक्तदान समिति के संरक्षक महर्षि पटेल ने बताया कि मानव सेवा मे रक्तदान से बेहतर अन्य कोई सेवा नहीं है. हमारे रक्त से किसी को जीवन मिलता है तो इसे बड़ी खुशी जीवन में और कोई नही हो सकती. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सत्यम युवा दुर्गा उत्सव समिति, मालीपुरा महालक्ष्मी उत्सव समिति, मालीपुरा समिति मालीपुरा एवं सत्य साईं महिला रामायण मंडल मालीपुरा सहयोग रहा . शिविर के समापन अवसर पर सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया . इस दौरान शुभम राठौर , आकाश आर्य, राज बंशकार, लकी कहार , तनीश राठौर हिमांशु आर्य , आयुष कहार, सचिन राठौर के अलावा समितियों के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.*