आर्य समाजियों ने मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की जयन्ती
*जन्मदिवस पर हवन यज्ञ उपरांत मरीजों को किया फल बिस्किट वितरण*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धानंद आर्य समाज चिचोली द्वारा आर्य समाज मंदिर में सुबह 10:00 हवन यज्ञ का आयोजन हुआ. इस अवसर पर आर्य समाजियों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के पुनीत कार्यों का स्मरण किया.*
*उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना कर देश मे फैले अंधविश्वास कुरीतियों से समाज को जीवन पर्यंत जागृत करने का प्रयास किया. वही गुलामी की जंजीरों में जकड़े देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. स्वामी दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ की रचना कर समाज में सत्य का प्रकाश फैलाया. स्वामी जी ने कृणवन्तो विश्वमार्यम् मंत्र का संदेश दिया.*
*आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली मे आर्य समाज सदस्यों ने पहुंचकर मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए. इस अवसर पर आर्य समाज अध्यक्ष अशोक वैद्य, मंत्री संजीव जायसवाल, वरिष्ठ आर्य समाजी धर्मेंद्र पटेल , पूर्व अध्यक्ष विजय लड्डू आर्य, रमेश आर्य, सुरेश मालवीय , सुरेश राठौर, बद्री सोनी, नारायण मालवीय, दिलीप आर्य, संजू आर्य, ओंकार माचीवार , अजय आर्य वकील , स्वरूप चंद आर्य , विजय मालवीय सहित अनेक आर्य समाज के सदस्य उपस्थित थे.*







