संत शिरोमणि श्री तपश्री बाबा के आश्रम मे होगी शिवपुराण कथा
*महशिवरात्रि के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन भी होगा.*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संत द्वारा स्थापित एवं धार्मिक आस्था के केंद्र संत शिरोमणि श्री तपश्री बाबा के आश्रम मे महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य मे सात दिवसीय संगीतमय श्री शिवपुराण कथा सप्ताह का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है . कथा का शुभारंभ सोमवार को नगर मे आयोजित भव्य कलश यात्रा से होगा. यह कलश यात्रा तपश्री आश्रम से शुरू होगी नगर के प्रमुख देवालयों मे पूजा अर्चना कर वापस तपश्री आश्रम पहुंचेगी. वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सात दिवसीय महा शिवपुराण कथा का आयोजन 13 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा . बैतूल से पधारे पंडित सुखदेव शर्मा अपने मुखारविंद से दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिव पुराण का वाचन सत्संग प्रवचन करेंगे. इसके साथ प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक का कार्यक्रम भी होगा.*
*महाशिवरात्रि के उपलक्ष मे प्रतिवर्ष संत श्री तपश्री बाबा आश्रम मे विगत 50 वर्षों से शिवपुराण एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की परंपरा अनवरत चल रही है.आयोजन समिति की ओर से सभी धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से शिव पुराण कथा मे उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.*







