शक्ति केन्द्र एवं बूथों की मजबूती के लिए निरंतर प्रवास जरूरी- चेतन सिंह

 

*जितेन्द्र निगम -चिचोली*

*”मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्रों मे समाहित प्रत्येक बूथ पर इक्कावन प्रतिशत वोट भाजपा को मिले इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमे सभी को गांवों मे आमजनों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करने हेतु शक्ति केन्द्रों के प्रत्येक बूथों पर निरंतर प्रवास करना होगा . योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना होगा . बूथों पर ही बूथ समितियों की बैठकें करके भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा गाँव,गरीब, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों के समग्र उत्थान के लिए चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र मे तेजी से किए जा रहे विकास कार्यों को बताना होगा तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.*”

*यह बात घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रभारी चेतनसिंह ने सोमवार को भाजपा नगर मंडल चिचोली के शक्ति केन्द्र निवारी एवं चिचोली शहर के अलावा भाजपा ग्रामीण मंडल चिचोली के शक्ति केन्द्र गोधना की कामकाजी बैठकों में उपस्थित शक्ति केन्द्रों के प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक,आईटी प्रभारी एवं बूथों के त्रिदेवों के साथ ही शक्ति केन्द्रों में निवासरत पार्टी के सभी दायित्ववान प्रमुख कार्यकर्ताओं से कही.*
*मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की ओर से आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा घोड़ाडोंगरी के प्रभारी बनाये गए चेतनसिंह इन दिनों घोड़ाडोंगरी विधानसभा के संगठनात्मक मंडलों में प्रवास करके शक्ति केन्द्रों पर पहुँच कर बूथों के त्रिदेव,शक्ति केन्द्रों की टोलियों के अलावा वहाँ निवासरत पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर उनके बीच संवाद व समन्वय स्थापित कर उन्हें उनके दायित्वों का बोध करवाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की समझाईश देकर हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लेकर विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी से भाजपा का कमल खिलाने का संदेश पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं*.
*इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य,घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी चेतनसिंह के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे,महामंत्री अमनसिंह कुशवाह,रितेश मालवीय,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,महामंत्री शिवराज उइके,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री उइके,भाजयुमो जिला महामंत्री व गोधना सरपंच संतोष टेकाम,भाजयुमो जिलामंत्री अमन आवलेकर,जनपद सदस्य श्रीमती सुमन संदीप बिहारे एवं सुश्री सपना इवने,भाजयुमो अध्यक्ष अंकित वर्मा एवं सोनू शिवनकर,पार्षद जयप्रकाश पप्पू राठौर,अमित देशपांडे,नाना राठौर,गोलू देशमुख,ओमप्रकाश यादव,बीरबल रावते,सेकू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.*

जाने : आज से किन राशियों पर शुरू हो रही है शनि की साढ़े साती और ढैय्या,ढाई साल बाद आज हो रहा परिवर्तन

निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 120 से ज्यादा मरीजों की जांच, 27 का होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

जाने – हनुमान जी का चित्र घर में कहाँ लगाये