चिचोली एवं भीमपुर के क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली
*सोमवार की सुबह 8 बजे से प्रातः10 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को रबी सीजन की फसलों की बुआई पूर्व खेतों का पलेवा करने के अलावा अंकुरित फसलों की सिचांई करने हेतु बगैर किसी बाधा के तय समयानुसार सुचारू रूप से बिजली प्रदाय की जा सके इसके लिए बिजली विभाग बिजली सप्लाई के अपने यंत्रों का मैन्टैनेंस(सुधार कार्य)करना चाहता हैं ताकि बाद में किसानों को बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत ना आयें इसी के चलते संपूर्ण तहसील चिचोली एवं भीमपुर के साथ हीं बैतूल एवं शाहपुर ब्लाक के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने वाले बिजली प्रदाय के जोगली स्थित 132 केव्ही विद्युत उप केन्द्र में आज सोमवार 5 दिसम्बर को सुधार(मैन्टेनेन्श)कार्य किया जाना प्रस्तावित होने के कारण आज सोमवार 5 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से प्रातः10 बजे तक सुबह की समयावधि में दो घंटे एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक की समयावधि में दो घंटे,,जोगली 132 विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले सभी 33 केव्ही सब स्टेशनों से बिजली सप्लाई किये जाने वाले संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से अलग-अलग दो पालियों में 4 घंटे बिजली प्रदाय बंद रहेगा।उपरोक्त जानकारी मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र के चिचोली विद्युत वितरण केन्द्र चिचोली में पदस्थ जेई महेश कौल ने दी हैं।







