हर्षोल्लास से मना बाल दिवस* *नगर के गुरुसाहब स्कूल मे आयोजित हुआ बाल मेला* *नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं पार्षदगण बने मुख्य अतिथि* *अतिथियों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर किया बच्चों का सम्मान*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*नगर के गुरुसाहब पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर मे बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान नगर परिषद की अध्यक्ष वर्षा मालवीय , उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, पार्षद मोहिनी जैन एवं बाली मालवीय , वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा, संजय आवलेकर,गुरु साहब एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक रितेश मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.*

*कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ . सभी अतिथियों ने बाल दिवस के विशेष अवसर पर बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया.इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए . बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल, प्रोजेक्ट, पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई.

प्रदर्शनी का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा ने प्रदर्शनी कक्ष का फीता काटकर किया . सभी आमंत्रित अतिथियों और पालकों ने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग साइंस मॉडल की जमकर सराहना की. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पालक भी मौजूद रहे . इस अवसर पर आयोजित पालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का भी बच्चों ने खूब आनंद लिया. बच्चों एवं पालकों के मनोरंजन के लिए फूड एंड फन के तहत स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए. जिसका पालको , बच्चों और अतिथियों ने जमकर लुत्फ उठाया.*