Betul : shahpur शाहपुर मेला प्लॉट भूमि किराया 5 ₹ वर्गफुट से कम करने हॉट बाजार व्यापारी संघ ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
शाहपुर महात्मा मनसुख दास बाबा मेले में दुकानों के प्लाट भूमि किराया ₹5 वर्ग फुट किए जाने के विरोध में आज हाट बाजार व्यापारी संघ शाहपुर द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।
शाहपुर में नगर परिषद बनाने के बाद पहली बार मेले का आयोजन किया गया है। महात्मा मनसुख दास बाबा मेले का आयोजन विगत 60 साल से भी अधिक से किया जा रहा है। इस मेले के आयोजन में मेला समिति द्वारा व्यापारियों से प्लाट भूमि किराया लिया जाता है। जिसका की किराया पिछले मेले के समय ₹3 वर्ग फुट था जिसका किराया वर्तमान में प्रथम नगर परिषद कार्यकाल में बढ़ाकर एक दम ₹5 वर्ग फुट कर दिया गया है। विगत 2 वर्षों से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारी व वर्तमान में मेले की व्यापार की स्थिति को देखकर ₹5 वर्ग फुट प्लाट भूमि किराया देने में व्यापारी अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि व्यापारी दूर-दूर से इस मेले में अपनी दुकानों को लेकर आते हैं। जिन्हें सिर्फ मेला किराया ही नहीं देना पड़ता बल्कि अन्य खर्च भी उनके साथ जुड़े हुए होते हैं। अतः व्यापार की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मेला परिसर प्लॉट भूमि किराया कम किया जाए। इस प्रकार का ज्ञापन समस्त व्यापारियों द्वारा हस्ताक्षर कर नगर परिषद में सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से हाट बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,सचिव शैलेंद्र गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।







