समाज कार्य की डिग्री कोर्स के छात्र- छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

 

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

नगर मुख्यालय से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर टांडा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पीछे अविरल बह रही बोर नदी पर चिचोली विकास खंड के समाज कार्य के डिग्री कोर्स मे अध्ययनरत युवाओं ने 219 बोरियों का बोरी बंधान बनाकर जल सरक्षंण की मिसाल देते हुये क्रांतिवीर टंट्या भील का बलिदान दिवस मनाकर उन्हें श्रृध्दाजंली अर्पित की।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद चिचोली द्वारा टंट्या मामा के बलिदान दिवस को जल संरक्षण अभियान के रूप में मनाया गया. जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी को रोका जा सके एवं उस पानी का उपयोग जल संवर्धन के लिए किया जा सके।जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि बैतूल जिले में चिचोली ब्लाक के प्रसिद्ध टांडा हनुमान मंदिर के पीछे बोर नदी पर 219 बोरियों का बोरी बंधान हुआ। इस बोरी बंधान में चिचोली क्षेत्र से सांसद प्रतिनिधि,भाजपा ग्रामीण मंडल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव,जन अभियान की नवांकुर समितियों से संतोष यादव,गुरुचरण यादव,राजकुमार बंशकार,कृष्ण कुमार बिसौने,सालकराम यादव,प्रस्फुटन समितियों से बंटी वाड़ीवा,कृष्णा कुमरे एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स प्रो राजेंद्र निगम,श्रीमती प्रेमलता छरले,सुमित आर्य एवं स्वप्निल आर्य के साथ बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं एवं ग्राम के युवाओं और मात्र शक्तियों ने इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दिया।