Shahpur : जिन तारण स्वामी का 574 वा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

शाहपुर में महान आध्यात्मिक क्रांतिकारी संत आचार्य श्री मद् जिन तारण स्वामी का 574 वा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया……शाहपुर भगवान तारण स्वामी का 574 बार जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दो दिवसीय कार्यक्रम में मंदिर विधि, पालकी जी की शोभायात्रा ,पात्र भावना ,भक्ति भावना का आयोजन श्रीमती समुद्री बाई जैन,पति श्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमीर चंद जी जैन एवं शाहपुर नगर के चंद्रकांत जैन उपाध्यक्ष तारण तरण दिगंबर जैन समाज शाहपुर के द्वारा यह आयोजन किया गया

चंद्रकांत जैन ने बताया कि प्रातः सुबह 9:00 बजे पालकी जी की शोभायात्रा शाहपुर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरकर तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय पारसनाथ जैन मंदिर एवं उनके स्थानीय निवास पर पहुंची जहां पर मंदिर विधि एवं झूलना का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी के बाद पात्र भावना का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए अतिथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया