मां चण्डी धाम गोधना की पूजन सामग्री की नीलामी एक दिसंबर को

 

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*प्रभारी तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चिचोली क्षेत्रांतर्गत मां चण्डी धाम गोधना के दरबार में एकत्र पूजन सामग्री (नारियल, चुनरी एवं अन्य सामग्री) की नीलामी एक दिसंबर 2022 गुरुवार को प्रात: 11 बजे से मां चण्डी दरबार में आयोजित की जाएगी।*

*सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि तय दिनांक को नीलामी कार्यवाही में शामिल होने हेतु इच्छुक उम्मीदवार नीलामी शुरू होने के समय प्रात: 11 बजे से पूर्व तक तहसील कार्यालय चिचोली में न्यूनतम अमानत राशि 500 रुपए जमा कर नीलामी कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं।*