मजदूरी दर 1000 रुपया दिन,विधवा/वृद्ध पेंशन 3000 रुपया महीना, तेंदू पत्ता दर 1000 रुपया सैकड़ा की मांग के साथ श्रमिक आदिवासी संगठन/समाजवादी जनपरिषद ने निकाली रैली

श्रमिक आदिवासी संगठन/समाजवादी जनपरिषद की लंबित मांगों को लेकर तहसील कार्यालय शाहपुर मे रैली निकालकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों ने चर्चा कर अनिल सोनी एस•डी•एम महोदय को सौपा ज्ञापन जिसमे बुनियादी मांगे जैसे बिजली,पानी,सड़क,राशन,शिक्षा,जंगल जमीन के पट्टे,मजदूरी दर 1000 रुपया दिन,विधवा/वृद्ध पेंशन 3000 रुपया महीना, तेंदू पत्ता दर 1000 रुपया सैकड़ा,के साथ साथ कंपनी राज और महंगाई एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, रैली शाहपुर तहसील कार्यालय से पतौवापुरा पुराना बसस्टैंड,साप्ताहिक बाजार शाहपुर होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय मे पहुंच कर जनपद सी•ई•ओ मैडम से चर्चा कर कार्यक्रम का समापन किया, इस मौके पर शाहपुर चिचोली घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सैकडो की संख्या मे महिला पुरषों ने भाग लिया।
रैली का नेतृत्व सामाजवादी जनपरिषद के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गढ़वाल, सेकलाल,फूलचंद,सेदल,विश्राम,गणेश,बलवंत,आदि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने किया।