माचना महोत्सव की धूम- लोगो ने किया दीपदान,श्री कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां माचना जयंती का अवसर धूमधाम से मनाया गया लगातार 19 वे वर्ष में माचना तट पर विशेष साज-सज्जा की गई माचना उत्सव समिति अध्यक्ष कमल किशोर परसाई ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र है जिसमें नदी में नाव में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है इस दौरान नगर वासियों द्वारा दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान विशेष आतिशबाजी के साथ मां माचना को चुनरी अर्पित की गई नगर परिषद शाहपुर एवं माचना उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां की गई कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रोशनी विशाल सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, अरुण तिवारी , विशाल सिंह ठाकुर , मोहन लाल सोनी , मुरारीलाल गुप्ता , अनिल कुमार जैन , ओमप्रकाश गुप्ता सहित माचना उत्सव समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।








