उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की)
भैंसदेही। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे ।
विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की
वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया ।
जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।