आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

न मौसम की परवाह, न सेवा में विराम—आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

कढ़ाई पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को फल-बिस्कुट-चॉकलेट बांटे, मूंगा का पौधा रोपा

बैतूल। न ठंड की परवाह, न बारिश की चिंता और न ही गर्मी की तपिश—समाज के नन्हे बच्चों और माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने में निरंतर जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सेवा संकल्प अभियान के तहत सम्मान किया गया।

बैतूल विधानसभा की ग्राम पंचायत कढ़ाई में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, सरपंच श्रीमती पुष्पा झड़बडे, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती ममता बबलू मालवीय, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री इंद्रपाल पुंडे, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक श्री मनीष मिसर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती वर्षा खाड़े सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

विभाग की ओर से DPO श्री प्रफुल्ल खत्री, AD श्री ब्रजेश वर्मा, CDPO श्री निर्मल सिंह ठाकुर (बैतूल ग्रामीण), CDPO श्रीमती अर्चना तिवारी (मुलताई) तथा कढ़ाई की सुपरवाइजर श्रीमती श्वेता शुक्ला मौजूद रहीं।

शाल-श्रीफल से सम्मान, बच्चों को बांटे फल और चॉकलेट

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों को फल, बिस्कुट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मूंगा का पौधा भी रोपित किया गया।

‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा की मजबूत कड़ी’

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों और माताओं से सीधे जुड़कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं का निरंतर सेवा कार्य सराहनीय है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती ममता बबलू मालवीय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक करती हैं। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है।

DPO श्री प्रफुल्ल खत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं AD श्री ब्रजेश वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, जागरूकता और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण सामाजिक इकाई बताया।

इन कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

पूनम उइके, संजना एवने, राजकली उइके, तुलसिया पारते, तुलसी मोरले, नीतू मालवीय, माया इंगले, सुशीला गाडगे, उषा पाटिल, श्वेता खटकर, अंजली सतनकर, शारदा अकोदिया, ललिता हजारे, फूलमत धोबरे, गीता गंगारे, कविता खटकर, रिंकू पंडोले, सकुन बारस्कर, गीता बारस्कर, लता कामटकर, शिलू तायवाड़े एवं दीपिका बरदाहे का सम्मान किया गया।

आंगनबाड़ी सहायिका: उमेदि वाडिवा एवं कांति पंडाग्रे।
आशा कार्यकर्ता: मनोटा कावड़े।
एएनएम: ममता टेकाम।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के सेवा कार्यों की सराहना की।

सेवा संकल्प अभियान का संदेश—सेवा केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, सहयोग और सम्मान पहुंचाने का संकल्प है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.