पार्षद नेहा उइके के पत्र का असर : जनजाति आयोग की सख्ती के बाद सीएमओ ,इंजीनियर ने किया वार्ड का निरीक्षण

जनजाति आयोग की सख्ती के बाद
सीएमओ ,इंजीनियर ने किया वार्ड का निरीक्षण

जल्द ही ड्रेन कवर और अनुपयोगी नाली ओर किया जाएगा भराव

 

(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वॉर्ड क्रमांक 07 में नाली निर्माण में अनिमियता और ड्रेन कवर की शिकायत के बाद नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की सीएमओ संध्या सरयाम और इंजीनियर राजेश भिकोंड्डे ने स्थल निरीक्षण किया

ज्ञात हो पिछले दिनों नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की पार्षद नेहा उइके ने अपने वार्ड जो जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है इस वार्ड में लापरवाही पूर्वक हुए नाली निर्माण और नाली के ऊपर ड्रेन कवर न होने से लगातार हो रही दुर्घटनाओ की शिकायत जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंग धुर्वे को की थी जिस पर मंगल सिंग धुर्वे ने संज्ञान में लेकर नगरीय प्रशासन के आयुक्त को पत्र लिखकर आयोग के 1995धारा 9 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग कर कार्य की जाँच करा कर निर्माण कार्य में हुई लापरवाही पर सख्त नाराजगी जाहिर कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था

जिस पर नगरीय प्रशासन आयुक्त द्वारा सीएमओ को पत्र लिख कर 07 दिवस के अंदर कार्यवाही कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया जिस पर सीएमओ ने स्थल निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूर्ण करने तथा ड्रेन कवर कर वार्ड पार्षद और वार्ड वासियों से चर्चा कर अनुपयोगी नाली पर भराव करने के आदेश दिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.