सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन-

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन-
विद्यालय,ग्राम,नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

(सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में स्वच्छता में सहभाग,स्वच्छ भारत,विकसित भारत पर अनेको प्रस्तुतियों का हुआ आगाज)

घोड़ाडोंगरी ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सेवा संकल्प पखवाड़ा अंतर्गत गांधी,शास्त्री जयंती पर अनेको कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां सांदीपनि विद्यालय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मालवीय,मारुतिराव सोनारे, संतोष जैन,राकेश अरोरा,नंदकिशोर साहू,ब्रह्मकुमारी से लक्ष्मी दीदी,गीता दीदी,हरीशभाई, प्राचार्य विवेक तिवारी एवं शिक्षकों व छात्रों द्वारा विद्यालय में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही ग्राम,नगर एवं घर घर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।विद्यालय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान में छात्रों द्वारा किए जा अनेकों कार्यक्रमों को देखा।कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वच्छता मित्रों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं गांधी जी ,शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया ।जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्र/छात्राओं ने स्वच्छता,विकसित भारत,नशा मुक्त भारत पर अनेको प्रस्तुतियां दी ,गांधी जयंती पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय एवं नगर को स्वच्छ रखने वाले भाई,बहनों स्वच्छता प्रहरियों में सविता धुर्वे,सोहन तुमराम,मनोज जुगेल,विनीता टेकाम,रवीता तुमराम,निराशा जुगेल का शाल,साड़ी, श्रीफल से प्राचार्य विवेक तिवारी एवं उपस्थित अतिथियों ने अभिनंदन किया गया ।गौरतलब हो कि पिछले एक सप्ताह से सेवा ही संकल्प अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में बड़नगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत ,अतिथियों द्वारा युवा संवाद किया गया साथ ही विद्यालय स्तर पर चित्रकला,निबंध,भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों आयोजित हो रही हे ।

कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मालवीय, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,कविवर श्री संतोष जैन ने संबोधित कर स्वच्छ भारत,विकसित भारत,नशामुक्त भारत पर अपने विचारों से विद्यार्थियों को संबोधित किया । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने सभी स्वच्छता मित्रों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.