दिव्यांग छात्रों का विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन एवं उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन

 

 

दिव्यांग छात्रों का हुआ स्वागत,माला पहनाकर दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन

 

दिव्यांग छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाना ही सच्ची मानव सेवा

 

घोड़ाडोंगरी । जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी पी.सी.बोस ने बताया कि विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत कक्षा 1 से 8 वीं में अध्यनरत दिव्यांग छात्र/ छात्राओं का 3 अक्टूबर शनिवार जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में चिकित्सीय मूल्यांकन एवं उपकरण चिन्हांकन शिविर एलिम्को जबलपुर के डॉक्टर्स,जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया ।जहां विकासखंड के 169 विद्यार्थियों का पंजीयन

हुआ तथा 75 विद्यार्थियों का डॉक्टरों की टीम द्वारा चिन्हांकन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन,माल्यार्पण कर किया गया ।एवं उपस्थित अतिथियों में जिला शिक्षा केंद्र एपीसी श्रीमती सुनीता साहू ,एलिम्को प्रभारी अखिलेश यादव,का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी के एमआरसी शुभेष मालवीय ने बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपेश पद्माकर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद बर्डे,मानसिक चिकित्सक डॉक्टर संजय खातरकर, नाक कान गला

रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद गुप्ता एवं ममता सोनी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट,एलिम्को जबलपुर के चिकित्सकों ने दिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया । उपस्थित छात्रों एवं पालकों को भोजन पैकेट भी वितरण किए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.के.मानकर,जनपद शिक्षा केंद्र बीएसी मुकेश सरयाम,सुनील वरकडे ,लेखपाल नेहा दुबे,राजेश गंगारे, इंजी. उदय बातव समस्त जनशिक्षक एवं राजेश पवार,राजेश रहड़वे का योगदान रहा ।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नितेश राठौर द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.