कैप्टन स्मित जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए 101 हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

 

बैतूल। रानीपुर आश्रम स्थित श्री हनुमान जी महाराज सिद्धकुटी मंदिर में देश के वीर पायलट कैप्टन स्मित जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं मंगलकामना के लिए सामूहिक 101 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं सकुशल जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का आयोजन कथावाचक पंडित भूपेंद्र बिलगैया जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हनुमान जी महाराज की आराधना की तथा कैप्टन स्मित जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।

सामूहिक पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में बजरंगबली की कृपा कैप्टन स्मित जी पर बनी रहे और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.