आज जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन बैतूल के सदस्यों ने मुलताई ताप्ती नगरी स्थित ताप्ती वार्ड के होनहार बेटे को सम्मानित किया
विनय पवार चौधरी पिता मोहन चौधरी जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 159 हासिल कर पूरे मुलताई बैतूल जिले का नाम रोशन किया गौरवान्वित किया है
सामान्य परिवार से आने वाले विनय ने अपनी मेहनत लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह शानदार सफलता प्राप्त की है
उनके निज निवास पहुंचकर आज जिले कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य गण उपस्थित होकर गमछा श्रीफल भेटकर और फूलों की माला पहना कर सभी ने विनय पवार का सम्मान किया बधाई प्रेषित की
जिसमें प्रमुख रूप से जिला कार्यकारिणी के सचिव, श्री परशुराम हजारे जी मुलताई संगठन के अध्यक्ष श्री हरिशंकर पठारे जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश सरोदे जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्री रमेश डोंगरदिए महाजन जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्री दीपक परिहार जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्री मनमोहन पवार एवं मुलताई के सामाजिक बंधु इंजीनियर चेतन गाडरे जी राममोहन पवार , कामेश पवार दिव्यांशु पाटेकर आदि उपस्थित रहे