जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

मोती वार्ड बूथ क्रमांक 94 में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता
बैतूल। कोठी बाजार मंडल के मोती वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 94 में कोशिश परिवार के निज निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त युवा, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम वैध ने कहा कि ‘मन की बात’ युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री जी द्वारा सामान्य नागरिकों के प्रयासों को देश के सामने लाने से जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला प्रभावी संवाद है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा जैसे विषयों के माध्यम से मातृशक्ति सहित प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री कैलाश धोटे, श्रीमती नीलम कौशिक, भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक श्री मनीष मिसर, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री राहुल वडकुले, भाजपा

सोशल मीडिया जिला सदस्य श्रीमती ज्योति यादववंशी, गंज मंडल कार्यालय मंत्री श्री कुणाल शर्मा, कोठी बाजार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्री बिल्लो पवार, श्रीमती कल्पना माझी, सु श्री मुस्कान खुशी यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.