सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श थे गांधी एवं शास्त्री जी

 

घोड़ाडोंगरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा जी ने अपने उद्बोधन में

महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और सामाजिक समानता के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। गांधी जी का मानना था कि साधन भी उतने ही पवित्र होने चाहिए जितना लक्ष्य। उनका जीवन सादगी, आत्मअनुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। वही नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने जी ने बताया की लाल बहादुर शास्त्री जी अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए प्रसिद्ध रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया और किसानों तथा जवानों के योगदान को विशेष महत्व देते हुए “जय जवान, जय किसान” का संदेश दिया। उनका सार्वजनिक जीवन इस बात का उदाहरण रहा कि उच्च पद पर रहते हुए भी सादगी और विनम्रता को जीवन का आधार बनाया जा सकता है।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन में अनेक समानताएं दिखाई देती हैं—दोनों ने व्यक्तिगत आचरण, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा को महत्व दिया। उनके विचार आज भी लोकतांत्रिक समाज में जिम्मेदारी, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।गांधी जी और शास्त्री जी को केवल जयंती के अवसर पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने व्यवहार और

सार्वजनिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जयंती अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खनूजा नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी पूर्व सरपंच नंदकिशोर उइके वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित शर्मा संजय अग्रवाल आजाद इरपचे पार्षद योगेश कवड़े संतोष उइके मुकेश महोबिया सुनील सलाम साहित समस्त विंग पदाधिकारी सम्मिलित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.